भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हरजाई ने खेली है संग मेरे ऐसी होली / अभिषेक कुमार अम्बर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिषेक कुमार अम्बर |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:25, 6 मार्च 2020 के समय का अवतरण
हरजाई ने खेली है संग मेरे ऐसी होली
तन मन है मेरा भीगा भीगी है मेरी चोली।
आई है आज होली आई है आज होली
जी भर के खेलों यारो कर लो हंसी ठिठोली।
बिजली गिरा रही हैं सूरत ये भोली भोली
इनकी अदाएं सीनों पे बन के चलती गोली।
निकले हैं अपने हाथों में ले के रंग बांके
गोरी के गाल रँगने करने हंसी ठिठोली।
राधा तो छुप गई है बच कर कदम्ब पीछे
गोपाल ढूंढते हैं ग्वालों की ले के टोली।
जब तूने अपने रंग में हमको रंगा था साजन
अब तक न भूल पाए हम वो हसीन होली।