भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाइकु-२ / वसुधा कनुप्रिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वसुधा कनुप्रिया |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:41, 8 अप्रैल 2020 के समय का अवतरण

बिछुड़ा मीत
नभ उड़ा विहग
जग की रीत

 
चैट औ मेल
चार दिन चाँदनी
प्यार है खेल

 
प्रेम अनोखा
कैमरे करे क़ैद
धोखा ही धोखा

 
सुख अनंत
मौसम अनुकूल
आया वसंत