भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अधिक भयावह क्या होगा? / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
06:44, 19 मई 2020 के समय का अवतरण
डरे भी क्यों मन उसका?
भस्मीभूत होने से भला।
कामनाओं की चिता से-
अधिक भयावह क्या होगा?
जलती डायरी उसकी,
हरेक सपना, हरेक पन्ना।
कि अक्षरों की चिता से-
अधिक भयावह क्या होगा?
निवाला आ गया आड़े,
अब वो बेकार कहलाया।
कि अकिंचन की चिता से-
अधिक भयावह क्या होगा?
सदा ही सींचकर कर पानी-
जिन पौधों को सहलाया;
उनकी पंखुड़ियों की चिता से-
अधिक भयावह क्या होगा?
न जाने क्यों लोगों ने-
हवन का नाम दे डाला?
कि वृक्षों की चिता से-
अधिक भयावह क्या होगा?