भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यूँ भी बनता है इतिहास / नोमान शौक़" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: अतीत की छाया
जब वर्तमान पर पड़ती है
जन्म लेता है इतिहास
तान...)

पंक्ति 1: पंक्ति 1:

{{KKGlobal}}

{{KKRachna

|रचनाकार=नोमान शौक़

अतीत की छाया

अतीत की छाया

जब वर्तमान पर पड़ती है

जब वर्तमान पर पड़ती है

पंक्ति 5: पंक्ति 10:

या उन्हें प्रसन्न करने के लिए

या उन्हें प्रसन्न करने के लिए

एक पूरे काल की ममी बना कर

एक पूरे काल की ममी बना कर

पढ़े लिखे सम्भ्रांत लोगों द्वारा

पढ़े-लिखे सम्भ्रांत लोगों द्वारा

मिस्र के सम्राटों की तरह

मिस्र के सम्राटों की तरह

दफ्न कर दिया जाता है

दफ्न कर दिया जाता है

पंक्ति 21: पंक्ति 26:

इसके हाथों की जगह

इसके हाथों की जगह

किसी गुरिल्ले का हाथ

किसी गुरिल्ले का हाथ

आंखों की जगह सांप की आंखें

आँखों की जगह साँप की आँखें

दांतों की जगह भेड़िये के दांत।

दाँतों की जगह भेड़िये के दाँत।

यथार्थ विकृत हो जाता है

यथार्थ विकृत हो जाता है

व्यवस्था के हाथ में आते ही

व्यवस्था के हाथ में आते ही

एक शीत युध्द शुरू हो जाता है

एक शीत-युद्ध शुरू हो जाता है

अतीत और वर्तमान में

अतीत और वर्तमान में

दु:स्वप्न बन जाता है

दु:स्वप्न बन जाता है

पंक्ति 37: पंक्ति 42:

इतिहास में बच जाते हैं

इतिहास में बच जाते हैं

केवल गुरिल्ले के हाथ

केवल गुरिल्ले के हाथ

सांप की आंखें

साँप की आँखें

भेड़िये के दांत

भेड़िये के दाँत

और किसी दानव का क्रूर अटट्हास ।

और किसी दानव का क्रूर-अटट्हास ।

23:28, 13 सितम्बर 2008 के समय का अवतरण

अतीत की छाया
जब वर्तमान पर पड़ती है
जन्म लेता है इतिहास
तानाशाहों के भय से
या उन्हें प्रसन्न करने के लिए
एक पूरे काल की ममी बना कर
पढ़े-लिखे सम्भ्रांत लोगों द्वारा
मिस्र के सम्राटों की तरह
दफ्न कर दिया जाता है
शब्दों और भावनाओं के ईंट गारे से बने
पिरामिड में।

मर चुका होता है यह काल
इसलिए कोई ख़तरा नहीं होता
इसके भव्य शरीर के टुकड़े करके
अपनी पसंद के अंग लगाने में।

इसे ले जाया जाता है
किसी अमानवीय प्रयोगशाला में
लगाए जाते हैं
इसके हाथों की जगह
किसी गुरिल्ले का हाथ
आँखों की जगह साँप की आँखें
दाँतों की जगह भेड़िये के दाँत।

यथार्थ विकृत हो जाता है
व्यवस्था के हाथ में आते ही
एक शीत-युद्ध शुरू हो जाता है
अतीत और वर्तमान में
दु:स्वप्न बन जाता है
आम लोगों का भविष्य-
एक ऐसी भारी जंज़ीर
जिसके बोझ तले
घिसटती और सिसकती रहती है मानवता
सदियों।

इतिहास में बच जाते हैं
केवल गुरिल्ले के हाथ
साँप की आँखें
भेड़िये के दाँत
और किसी दानव का क्रूर-अटट्हास ।