भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मुख्यधारा में / नोमान शौक़" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: 1. उत्तारी गोलार्ध्द से दक्षिणी गोलार्ध्द तक
एक मरीचिका से दूसर...)

पंक्ति 1: पंक्ति 1:
1. उत्तारी गोलार्ध्द से दक्षिणी गोलार्ध्द तक

{{KKGlobal}}

{{KKRachna

|रचनाकार=नोमान शौक़

'''1.

उत्तरी-गोलार्ध्द से दक्षिणी-गोलार्ध्द तक

एक मरीचिका से दूसरी मरीचिका तक

एक मरीचिका से दूसरी मरीचिका तक

दौड़ते दौड़ते थक चुके हैं हम

दौड़ते-दौड़ते थक चुके हैं हम

प्रदूषण, अन्वेषण और अविष्कार के युग में

प्रदूषण, अन्वेषण और अविष्कार के युग में

कहीं दिखाई नहीं देती

कहीं दिखाई नहीं देती

पंक्ति 29: पंक्ति 36:

और मुठभेड़ में

और मुठभेड़ में

किसी आतंकवादी के मरने की ख़बर पाकर

किसी आतंकवादी के मरने की ख़बर पाकर

अपनी कलाइयां सूनी करनी पड़ जाएं

अपनी कलाइयाँ सूनी करनी पड़ जाएँ

मेरी ही बीवी को

मेरी ही बीवी को

क्या पता!

क्या पता!

सदियों पहले

सदियों पहले

चार पत्नियां रखने की इजाज़त से बुनी

चार पत्नियाँ रखने की इजाज़त से बुनी

पुरानी, अवास्तविक चारपाई पर हम

पुरानी, अवास्तविक चारपाई पर हम

कांप रहे हैं भय से

काँप रहे हैं भय से

या सम्भोग कर रहे हैं

या सम्भोग कर रहे हैं

काश समझ पाते आप !

काश समझ पाते आप !

2. आप ही की तरह

'''2.

आप ही की तरह

बहना चाहते हैं हम भी

बहना चाहते हैं हम भी

बिना थके और बिना रुके

बिना थके और बिना रुके

पंक्ति 49: पंक्ति 58:

अपनी गर्म जेब में हाथ डाले

अपनी गर्म जेब में हाथ डाले

बुरा नहीं लगता हमें भी

बुरा नहीं लगता हमें भी

किसी अच्छे रेस्तरां में जाना

किसी अच्छे रेस्तराँ में जाना

अपनी अर्धांगिनी के साथ

अपनी अर्धांगिनी के साथ

ख़रीदना चाहते हैं हम भी

ख़रीदना चाहते हैं हम भी

अपने बच्चे के लिए खिलौने

अपने बच्चे के लिए खिलौने

और किताबें

और किताबें

मां के लिए एक मुसल्ला

माँ के लिए एक मुसल्ला

जिसके बिना भी वह

जिसके बिना भी वह

मांगती रहती है दुआएं

मांगती रहती है दुआएँ

सारे जग की सलामती के लिए

सारे जग की सलामती के लिए

हम भी ख़रीदना चाहते हैं

हम भी ख़रीदना चाहते हैं

23:32, 13 सितम्बर 2008 के समय का अवतरण

1.

उत्तरी-गोलार्ध्द से दक्षिणी-गोलार्ध्द तक
एक मरीचिका से दूसरी मरीचिका तक
दौड़ते-दौड़ते थक चुके हैं हम
प्रदूषण, अन्वेषण और अविष्कार के युग में
कहीं दिखाई नहीं देती
कोई निर्मल, निश्छल धारा
जिसके प्रवाह में
कोई सच्ची सांत्वना
कोई बुलावा हो हमारे लिए
कोई मज़बूत दीवार
जिसके साये में सुस्ता सकें
थोड़ी देर निश्चिन्त हो कर।

क्या पता
कब गिरा दिया जाए
मस्जिद का कौन सा मीनार
हमारे सर पर।
सन्तों और फ़क़ीरों की क़ब्रों पर
कब बन जाए कोई सड़क
या पेशाबख़ाना।
मदरसे में पढ़ते अनाथ बच्चे
रात के किस पहर
सपने में देख लें पुलिस को
और डर के मारे चिल्लाने लगें।
अरबी भाषा में क़ुरआन पढ़ते हुए
कब ख्याल आ जाए
उसामा बिन लादेन की मातृभाषा का।
घर से दफ्तर जाने के लिए निकलें हम
और मुठभेड़ में
किसी आतंकवादी के मरने की ख़बर पाकर
अपनी कलाइयाँ सूनी करनी पड़ जाएँ
मेरी ही बीवी को
क्या पता!

सदियों पहले
चार पत्नियाँ रखने की इजाज़त से बुनी
पुरानी, अवास्तविक चारपाई पर हम
काँप रहे हैं भय से
या सम्भोग कर रहे हैं
काश समझ पाते आप !

2.

आप ही की तरह
बहना चाहते हैं हम भी
बिना थके और बिना रुके
मुख्यधारा में

महीने के पहले दिन
अपनी गर्म जेब में हाथ डाले
बुरा नहीं लगता हमें भी
किसी अच्छे रेस्तराँ में जाना
अपनी अर्धांगिनी के साथ
ख़रीदना चाहते हैं हम भी
अपने बच्चे के लिए खिलौने
और किताबें
माँ के लिए एक मुसल्ला
जिसके बिना भी वह
मांगती रहती है दुआएँ
सारे जग की सलामती के लिए
हम भी ख़रीदना चाहते हैं
अपनी प्रेमिका के लिए क़ीमती उपहार
जिससे नापी जाती है
सच्चाई प्यार की
महानगरों में

क्या अन्तर है
हम में और आप में !

फिर भी इन दिनों
न जाने क्यों
रुंधे हुए गले से ही सही
चीख़ना चाहते हैं हम
आपके मीठे सपनों के सिरहाने बैठकर
गाना चाहते हैं कोई शोक गीत
सूर्य की लालिमा बिखरने तक

क्या हमें
अपने अस्तित्व के बिखरते छंद से
कोई धुन, कोई लय बुनने की
अनुमति देंगे आप !