भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ख़ामोश रहा जा सकता है / नोमान शौक़" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: यह कटा हुआ जंगल नहीं
जला हुआ शहर है
इसके बारे में
कुछ नहीं क...)

पंक्ति 1: पंक्ति 1:

{{KKGlobal}}

{{KKRachna

|रचनाकार=नोमान शौक़

यह कटा हुआ जंगल नहीं

यह कटा हुआ जंगल नहीं

जला हुआ शहर है

जला हुआ शहर है

पंक्ति 11: पंक्ति 16:

विलुप्त होती प्रजातियों को

विलुप्त होती प्रजातियों को

बस इन्सान ही तो जलाए गए हैं।

बस इन्सान ही तो जलाए गए हैं।

सांपों की एक भी क़िस्म कम नहीं हुई

साँपों की एक भी क़िस्म कम नहीं हुई

बस बच्चे ही तो लापता हुए हैं।

बस बच्चे ही तो लापता हुए हैं।

दुकानें ही लूटी गई हैं

दुकानें ही लूटी गई हैं

हाथी के दांत या शेर की खाल की

हाथी के दाँत या शेर की खाल की

तस्करी तो नहीं हुई।

तस्करी तो नहीं हुई।

कौमार्य ही तो छिना है लड़कियों का

कौमार्य ही तो छिना है लड़कियों का

पंक्ति 23: पंक्ति 28:

गो-हत्या तो नहीं हुई।

गो-हत्या तो नहीं हुई।

जब र्समथन में

जब समर्थन में

इतने सारे तर्क हों

इतने सारे तर्क हों

तो चुप रहा जा सकता है

तो चुप रहा जा सकता है

अन्तरात्मा की अनुमति के बिना भी।

अन्तरात्मा की अनुमति के बिना भी।

23:59, 14 सितम्बर 2008 के समय का अवतरण

यह कटा हुआ जंगल नहीं
जला हुआ शहर है
इसके बारे में
कुछ नहीं कह सकते पर्यावरणविद।
इस चुप्पी के लिये
बहुत सारे तर्क हैं इनके पास।

जैसे कि -
इस त्रासदी से कोई ख़तरा नहीं
जानवरों और दरिन्दों की
विलुप्त होती प्रजातियों को
बस इन्सान ही तो जलाए गए हैं।
साँपों की एक भी क़िस्म कम नहीं हुई
बस बच्चे ही तो लापता हुए हैं।
दुकानें ही लूटी गई हैं
हाथी के दाँत या शेर की खाल की
तस्करी तो नहीं हुई।
कौमार्य ही तो छिना है लड़कियों का
हिरन से कस्तूरी तो नहीं।
गर्म ख़ून ही तो बहा है नालियों में
गंगा या यमुना का पानी तो प्रदूषित नहीं हुआ।
नरसंहार ही तो हुआ है
गो-हत्या तो नहीं हुई।

जब समर्थन में
इतने सारे तर्क हों
तो चुप रहा जा सकता है
अन्तरात्मा की अनुमति के बिना भी।