भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नारी / पं. चतुर्भुज मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} <poem> करुणा की जो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:09, 13 जून 2020 के समय का अवतरण

करुणा की जो स्त्रोत उसी की करुण कहानी
सदियों की यह व्यथा मलिन मन की मनमानी
जनम दिया उसने हमको और अपना दूध पिलाया
हम सो जायें जाग-जाग कर जिसने रैन बिताया
सारी दुनियाँ छोड़ नेह बंधन हमसे बंध जाता
हमको आये छींक चैन पल में उसका उड़ जाता
उससे बढ़कर क्या दाता है, क्या कोई बलिदानी
करुणा का जो स्त्रोत उसी की करुण कहानी।

हँस हँस कर सहती पीड़ा मन की मन ही में मारे
फूल लुटाया है हम पर और लिया सदा अंगारे
जो कुछ हमने दिया उसी में कर संतोष दिखाया
त्याग, तपस्या, प्रेम, स्नेह कर, कर के हमें सिखाया
उसके मन की थाह यहाँ कब किसने है जानी
करुणा की जो स्त्रोत उसी की करुण कहानी ॥

माता बनकर पाला पोसा बहना बनकर प्यार किया
बनी संगिनी जीवन भर की जन-जन का उपकार किया
सुख में पीछे दुख में आगे ही रहती जो आई
संग साथ रहती जीवन भर बनकर जो परछाई
उसकी कदर कहाँ की हमने, व्यर्थ बने है ज्ञानी।
करुणा की जो स्त्रोत उसी की करुण कहानी ॥