भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खंडहर / पं. चतुर्भुज मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> स्ने...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:10, 13 जून 2020 के समय का अवतरण

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

स्नेह सिक्त गांव अब अतीत हो रहे।
 शहर खंडहर से अब प्रतीत हो रहे।।
 ज्योत्सना में ज्योति मगर शांति नहीं।
 अरुणिमा में लाली मगर कान्ति नहीं।
 भाव शून्य शब्द सारे गीत हो रहे।
 शहर खंडहर से अब प्रतीत हो रहे।।
 पवित्रता मलीन और मित्रता उदास।
 यंत्रणा की भूमि पर अंकुरा संत्रास
 शत्रु के पर्याय आज मीत हो रहे।
शहर खंडहर से अब प्रतीत हो रहे।।
 धवल आवरण के तले भ्रष्ट आचरण।
 अनय महा सिंधु में सतत् संतरण।।
 न्यायमूर्ति धर्मपाल क्रीत हो रहे।
शहर खंडहर से अब प्रतीत हो रहे।।