भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इश्को-जज़्बात पर / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('इश्को जज़्बात पर। {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

06:26, 30 जून 2020 के समय का अवतरण

इश्को जज़्बात पर।

 

क़ामयाबी भिखारन हुई; कि मुठ्ठियाँ भिंची हुई हैं।
खोजो न कोई हमदर्द, कि तलवारें खिंची हुई हैं।

हुनर सरेआम ठोकरें खाता यहाँ, फुटपाथ पर।
कौड़ियों का हुस्न हावी है, इश्को जज्बात पर।

महफिलें उठ चुकी, पर्दा भी गिर गया साहब।
कौन किसकी बात कहे, जब है जुबाँ गायब।

यह शहर हो चुका है- अंधा, गूँगा और बहरा।
मन के राग गाना जुर्म, सपनों पर घोर पहरा।

मगर उम्मीद वह नदी है, जो सागर तक जाएगी।
घने अँधियारे में भी, 'कविता' सँवर कर दिखाएगी।

-0-