भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जय मां जय जय भारती / लावण्या शाह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लावण्या शाह |अनुवादक= |संग्रह= }} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
कोटि कोटि कंठों से गूंजे
 
कोटि कोटि कंठों से गूंजे

19:57, 11 जुलाई 2020 के समय का अवतरण

कोटि कोटि कंठों से गूंजे
जय मां जय जय भारती!
जय मां जय जय भारती!
हे रत्न मण्डिता कोमल वदना
हे शुभ्रवर्ण तू अभयदायिनी
हे शस्य श्यामला,
हिम किरीटि–धारिणी
मंद–स्मिता, नव कमल मालिनी
जय मां जय जय भारती!

हे वेद प्रसविता, वीर जननी
हे ब्रह्मसुता, वरद वर दायिनी,
उन्नत ललाट जग तारिणी
हे ऋषिगण सेवित मानिनी
जय मां जय जय भारती!