भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उतरा कल्प-झील के तीरे / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह=मन के...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:43, 25 जुलाई 2020 के समय का अवतरण
उतरा कल्प-झील के तीरे,
मुग्ध-चाँदनी रात में धीरे।
पग में स्वर्णपादुका पहन,
ओ! बूढ़े झुर्री वाले मन।
थोड़ा खारे आँसू पी रे,
मुस्कानों के संग जी रे।
पिय आएँगे शान्त गगन,
गाएँगे तरु, झील, पवन।
कुछ तो घावों को सी रे,
तेरे हाथों बस यह ही रे।
पुलकित हो अब जीवन,
जग हो जाए यह मधुवन।
झुर्रियाँ हटा- दुःख की रे,
वो चुप्पी-हँसी मेरे भी रे।
देख तो कुछ सुन्दर सपन,
मयूर हो नाच, इस सावन।