भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बहुप्रतीक्षित झूठ पर सब मुग्ध हैं / अंकित काव्यांश" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंकित काव्यांश |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
आज उसके गाँव में उल्लास है, रात की उस लूट पर सब मुग्ध हैं। | आज उसके गाँव में उल्लास है, रात की उस लूट पर सब मुग्ध हैं। | ||
− | उल्लुओं के न्याय में दिन था | + | उल्लुओं के न्याय में दिन था नहीं |
रात वाली बात को धोखा कहा। | रात वाली बात को धोखा कहा। | ||
चोर नौकर, मालकिन या न्याय था | चोर नौकर, मालकिन या न्याय था |
10:09, 3 अगस्त 2020 के समय का अवतरण
बादलों ने ढँक लिया आकाश है बहुप्रतीक्षित झूठ पर सब मुग्ध हैं।
मालकिन ने कल जरा सी बात पर
पीट डाला एक नौकर को कहीं।
योजना फ़ौरन बनी उस रात में
चोर बन कर घुस गया नौकर वही।
आज उसके गाँव में उल्लास है, रात की उस लूट पर सब मुग्ध हैं।
उल्लुओं के न्याय में दिन था नहीं
रात वाली बात को धोखा कहा।
चोर नौकर, मालकिन या न्याय था
अब बताओ कौन दोषी था वहाँ।
मामला अब ज्योतिषी के पास है, ग्रहों में इस फूट पर सब मुग्ध हैं।
क्या ग्रहों की चाल होगी क्या पता
एक तांत्रिक खोज नौकर ने लिया।
बाँध कर ताबीज है संतुष्ट वो
मुस्कुरातीं हैं इधर अब रूढ़ियाँ।
हर जगह प्रतिशोध का इतिहास है,भावना के ठूँठ पर सब मुग्ध हैं।