"मैं तुम्हे आवाज दे दे कर / अंकित काव्यांश" के अवतरणों में अंतर
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंकित काव्यांश |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | लौट आया हूँ तुम्हारे द्वार से प्रियतम, थक गया था मैं तुम्हे | + | लौट आया हूँ तुम्हारे द्वार से प्रियतम, थक गया था मैं तुम्हे आवाज़ दे दे कर। |
मोड़ पर वादा तुम्हारा आँख में आँसू लिए | मोड़ पर वादा तुम्हारा आँख में आँसू लिए | ||
पंक्ति 15: | पंक्ति 15: | ||
कह दिया अब फायदा क्या! क्या शिकायत! क्या गिला! | कह दिया अब फायदा क्या! क्या शिकायत! क्या गिला! | ||
− | रह गया मेरा समर्पण ही | + | रह गया मेरा समर्पण ही कहीं कुछ कम, इसलिए ख़ामोश था शायद तुम्हारा घर। |
एक बिन्नी टूटकर जो थी बनी वरदायिनी | एक बिन्नी टूटकर जो थी बनी वरदायिनी | ||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
कुल मिलाकर दांव पर हैं आज मेरे भ्रम, हार जाओगी बहुत कुछ जीतकर चौसर। | कुल मिलाकर दांव पर हैं आज मेरे भ्रम, हार जाओगी बहुत कुछ जीतकर चौसर। | ||
− | + | ||
स्वप्न में भी मांग लो वह भी मिले तुमको सदा | स्वप्न में भी मांग लो वह भी मिले तुमको सदा | ||
प्रार्थना में मांग बैठा था कभी भगवान से। | प्रार्थना में मांग बैठा था कभी भगवान से। | ||
− | आज मेरी प्रार्थना का फल | + | आज मेरी प्रार्थना का फल तुम्हें मिल जाएगा |
मुक्त कर दूंगा स्वयं को प्यार के अहसान से। | मुक्त कर दूंगा स्वयं को प्यार के अहसान से। | ||
अब सतायेंगे मुझे बस याद के मौसम, और गीतों में तुम्हारे नाम के अक्षर। | अब सतायेंगे मुझे बस याद के मौसम, और गीतों में तुम्हारे नाम के अक्षर। | ||
</poem> | </poem> |
10:13, 3 अगस्त 2020 के समय का अवतरण
लौट आया हूँ तुम्हारे द्वार से प्रियतम, थक गया था मैं तुम्हे आवाज़ दे दे कर।
मोड़ पर वादा तुम्हारा आँख में आँसू लिए
लौट जाने की विनय करता हुआ व्याकुल मिला।
तब तुम्हारे मौन का रूमाल उसको सौंपकर
कह दिया अब फायदा क्या! क्या शिकायत! क्या गिला!
रह गया मेरा समर्पण ही कहीं कुछ कम, इसलिए ख़ामोश था शायद तुम्हारा घर।
एक बिन्नी टूटकर जो थी बनी वरदायिनी
आज मुझसे कह रही तुमने मुझे माँगा न था।
बाँध आयीं डोर कच्ची बरगदों ने यह कहा
मावसों पर जो बंधा वह प्यार का धागा न था।
कुल मिलाकर दांव पर हैं आज मेरे भ्रम, हार जाओगी बहुत कुछ जीतकर चौसर।
स्वप्न में भी मांग लो वह भी मिले तुमको सदा
प्रार्थना में मांग बैठा था कभी भगवान से।
आज मेरी प्रार्थना का फल तुम्हें मिल जाएगा
मुक्त कर दूंगा स्वयं को प्यार के अहसान से।
अब सतायेंगे मुझे बस याद के मौसम, और गीतों में तुम्हारे नाम के अक्षर।