भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ये माना ज़ि‍न्दगी है चार दिन की / फ़िराक़ गोरखपुरी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (Abhishek Amber ने यूँ माना ज़ि‍न्दगी है चार दिन की / फ़िराक़ गोरखपुरी पृष्ठ [[ये माना ज़ि‍न्दगी है चार दिन...)
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
<poem>   
 
<poem>   
 
+
ये माना ज़ि‍न्दगी है चार दिन की  
यूँ माना ज़ि‍न्दगी है चार दिन की  
+
 
बहुत होते हैं यारो चार दिन भी
 
बहुत होते हैं यारो चार दिन भी
  

13:15, 10 अगस्त 2020 का अवतरण

  
ये माना ज़ि‍न्दगी है चार दिन की
बहुत होते हैं यारो चार दिन भी

ख़ुदा को पा गया वायज़, मगर है
ज़रूरत आदमी को आदमी की

बसा-औक़ात<ref>कभी-कभी</ref> दिल से कह गयी है
बहुत कुछ वो निगाहे-मुख़्तसर भी

मिला हूँ मुस्कुरा कर उससे हर बार
मगर आँखों में भी थी कुछ नमी-सी

महब्बत में करें क्या हाल दिल का
ख़ुशी ही काम आती है न ग़म की

भरी महफ़ि‍ल में हर इक से बचा कर
तेरी आँखों ने मुझसे बात कर ली

लड़कपन की अदा है जानलेवा
गज़ब ये छोकरी है हाथ-भर की

है कितनी शोख़, तेज़ अय्यामे-गुल<ref>बहार के दिन</ref>पर
चमन में मुस्कुराहट कर कली की

रक़ीबे-ग़मज़दा<ref>दुखी प्रतिद्वन्द्वी</ref> अब सब्र कर ले
कभी इससे मेरी भी दोस्ती थी
 

शब्दार्थ
<references/>