भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वे जो मातम नहीं जानते/ जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=जहीर कुरैशी }} <poem> वे जो मातम नहीं जानते आँख है नम,...)
 
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
 
अंधे अणुबम नहीं जानते
 
अंधे अणुबम नहीं जानते
  
प्यार करने का निशित समय
+
प्यार करने का निश्चित समय
 
मन के मौसम नहीं जानते
 
मन के मौसम नहीं जानते
  

18:52, 21 सितम्बर 2008 का अवतरण


वे जो मातम नहीं जानते
आँख है नम, नहीं जानते

कल उन्हें कौन फहराएगा
ये भी परचम नहीं जानते

वे दिमागों के मजदूर हैं
वे परिश्रम नहीं जानते

इसलिए भी सुरक्षित हो तुम
कोई जोखम नहीं जानते !

ये विजेता का संसार है
अंधे अणुबम नहीं जानते

प्यार करने का निश्चित समय
मन के मौसम नहीं जानते

जन्मती है कहाँ रोशनी
आजतक तम नहीं जानते