भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"महज़ इतनी सी कोशिश है हमे मरने दिया जाए / विक्रम शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विक्रम शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:53, 24 अगस्त 2020 के समय का अवतरण

महज इतनी सी कोशिश है हमे मरने दिया जाए
हमारी एक ख्वाहिश है हमे मरने दिया जाए

कभी लहरो से गुज़रे थे किसी ने हाथ थामा था
कि अब उससे भी रंजिश है हमे मरने दिया जाए

ये दिल का टूटना अकसर ये फिर दिल को लगा लेना
ये सब जीने की साजिश है हमे मरने दिया जाए

तुम्हारे बिन जिये जाना हमारी जान लेता है
सो अब ये आखिरी विश है हमे मरने दिया जाए