भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हर समय माँ है दुआओं के करीब / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= जहीर कुरैशी }} <poem> हर समय माँ है दुआओं के करीब ज...)
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
  | रचनाकार= जहीर कुरैशी   
 
  | रचनाकार= जहीर कुरैशी   
 
}} <poem>
 
}} <poem>
 
  
 
हर समय माँ है दुआओं के करीब
 
हर समय माँ है दुआओं के करीब

20:20, 24 सितम्बर 2008 का अवतरण


हर समय माँ है दुआओं के करीब
जैसे खुशबू हो हवाओं के करीब

शब्द अपने आप गुम होने लगे
जब भी पहुँचे प्रार्थनाओं के करीब

सिर्फ कुछ घंटों का होता है विराग
जो घुमड़ता है चिताओं के करीब

कितनी मुस्तैदी से बैठा है विवेक
आदमी की चेतनाओं के करीब

आँसुओं की धार से ज्यादा मुखर
कुछ नहीं होता व्यथाओं के करीब

जिसमें साहस है वही रुक पाएगा
बैर लेकर , वर्जनाओं के करीब !

एक या दो साल कुछ होते नहीं
हैं कई सदियाँ प्रथाओं के करीब.