भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"किसलय / इंदिरा शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदिरा शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:06, 5 सितम्बर 2020 के समय का अवतरण

ये किसलय के नव पल्लव
प्रकृति का अनुबंध मनोहर
हर वर्ष नया नूतन
है वसंत आगमन
दृष्टि उत्सव |
झूम रहे किसलय नव दल
वृक्ष , द्रुमों पर
हिल – हिल , खिल – खिल
कोमल - कोमल
वृक्ष , लताओं पर मानव का
शुभ दृष्टि – बंधन |
नव किसलय कोमल
हो उठा काव्यमय
मन दर्पण
जग को अर्पण |