"यह ज़मीं प्रिय वो नहीं जिसके लिए घर से चला था / शार्दुला नोगजा" के अवतरणों में अंतर
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शार्दुला नोगजा }} <poem> यह ज़मीं प्रिय वो नहीं जिसक...) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=शार्दुला नोगजा | |रचनाकार=शार्दुला नोगजा | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
यह ज़मीं प्रिय वो नहीं जिसके लिए घर से चला था | यह ज़मीं प्रिय वो नहीं जिसके लिए घर से चला था | ||
यह नहीं सरिता सजल जिसके लिए पर्वत गला था । | यह नहीं सरिता सजल जिसके लिए पर्वत गला था । | ||
पंक्ति 51: | पंक्ति 51: | ||
खुद को मिटाता | खुद को मिटाता | ||
जी मैं जाता ! | जी मैं जाता ! | ||
− | |||
− | |||
</poem> | </poem> |
14:35, 7 सितम्बर 2020 के समय का अवतरण
यह ज़मीं प्रिय वो नहीं जिसके लिए घर से चला था
यह नहीं सरिता सजल जिसके लिए पर्वत गला था ।
बेच आया छन्द कितने, जीत आया द्वंद कितने
पर विजय केशव न ये जिसके लिए राधेय छला था ।
यह ज़मीं प्रिय वो नहीं …
मैं रहा मैं और मेरा है मुझे अब तक ममेतर
यह नहीं वह चेतना जिसके लिए तिल-तिल जला था ।
देख नन्हें श्रमिक का दुख हाय ! मैं हतप्रभ खड़ा हूँ
सीमित यहीं संवेदना जिसके लिए कवि-पथ वरा था ?
क्यों नहीं मैं सूर्य सा जल
या धवल हिम-खण्ड सा गल
इस जगत के काम आता
अंकुर उगाता !
या दलित की आँख में ढल
आह बन कर निर्धनों की
संग उनके गीत गाता
अर्थ पाता !
जब भी उठा था दान को किसने पकड़ कर कृपण कर मेरा धरा था ?
ये ही भविष्यत् का सुखन जिसके लिए संचय करा था ?
यह ज़मीं प्रिय वो नहीं जिसके लिए घर से चला था
यह नहीं वह बीज जिसके लिए गुल हँस-हँस झरा था ।
औेर लोगों पे मलूँ क्यों
अपने हृदय की लीक कालिख
काश! इसको धो मैं पाता
गंगा नाहाता !
या कि बन कार्बन सघन
कोयले से ले आतिश जलन
पाषाण से मैं घात पाता
चमक जाता !
"किस्से कहानी की ये बातें, सत्य ये होतीं नहीं हैं ”
क्या झूठ थे वे सब कथानक जिनको बचपन में सुना था ?
यह ज़मीं प्रिय वो नहीं जिसके लिए घर से चला था
यह नहीं उपवन हरित जिसके लिए मरूथल जला था ।
काश ! एक दिन वन्दना में
ईश का कर ध्यान पाता
खुद को मिटाता
जी मैं जाता !