भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"माँ के हाथों की कटहल की सब्जी / शार्दुला नोगज़ा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शार्दुला नोगजा }} <poem> माँ के हाथों की कटहल की सब्ज...) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=शार्दुला नोगजा | |रचनाकार=शार्दुला नोगजा | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
माँ के हाथों की कटहल की सब्जी | माँ के हाथों की कटहल की सब्जी |
14:43, 7 सितम्बर 2020 के समय का अवतरण
माँ के हाथों की कटहल की सब्जी
जैसे बारिश हो धूप में हल्की
मेरे सर पे रखे जो वो आँचल
भीड़ में हाथ थाम लेते पल
मेरे आने पे वो बनाना कढ़ी
छौंकना साग और तलना बड़ी
एक लौकी से सब बना लेना
सब्जी और बर्फ़ी भी जमा देना
उसके गुस्से में प्यार का था मज़ा
कैसा बच्चों-सी देती थी वो सज़ा
उसका कहना "पापा को आने दे!"
बाद में हँस के कहना "जाने दे!"
याद आते हैं उसके हाथ सख़त
तेल मलना वो परीक्षा के वखत
वो ही कितने नरम हो जाते थे
ज़ख़्म धोते, मरहम लगाते थे
उसका ये पूछना "अच्छी तो है?"
कहना हर बात पे "बच्ची तो है!"
सुना होती है सबकी माँ ऎसी
होती धरती पे है ख़ुदा जैसी !