भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पावस / सुरेश विमल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=आमेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:46, 13 सितम्बर 2020 के समय का अवतरण

1
उत्सव
सूखे जंगल की
हरी चिरैया का...
भाग्य हंसा फिर
गांव की
छोटी तलैया का।

2
पुनर्जन्म जैसे
किसान का...
देखते ही देखते
लबालब कर गया
बादल
खेत धान का।

3
मंदिर के अहाते में
कदम्ब लगा
महकने...!
शाखाओं पर
पड़े झूले
अमराइयों में लगे
हंसी के कंगन
खनकने...!

4
कंधे पर
इंद्रधनुष का उत्तरीय
और बादल का काजल...!
पुरवैया के
ऐरावत पर आरूढ़
खटखटाए है इंद्र
वसुधा कि
कुटिया कि आगल।