भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फिर बसंत आया / रोहित रूसिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहित रूसिया |अनुवादक= |संग्रह=नद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:48, 19 सितम्बर 2020 के समय का अवतरण

मौसम नें करवट ली
फूलों ने रंगत ली
हर मन देखो हर्षाया
फिर बसंत आया

धरती हुई रंगोली
कोयल भी ये बोली
गीतों में भी रस आया
फिर बसंत आया

महुआ हर चेहरा है
दुक्खों पर पहरा है
मस्ती का रंग है छाया
फिर बसंत आया

अमराई बौराई
फागुन के ख़त लाई
मन में टेसू उग आया
फिर बसंत आया