भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नया कैलेंडर / प्रकाश मनु" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:50, 7 अक्टूबर 2020 के समय का अवतरण

पापा, लाना नया कलेंडर,
नया कलेंडर लाना सुंदर।
उसमें फूलों की घाटी हो
उसमें हो चिड़ियों का गाना,
खूब उड़ानें भरती तितली
सिखलाए सबको मुसकाना।
उसमें झरना, उसमें पर्वत
उसमें हो एक हरा समंदर,
हाँ-हाँ, लाना यही कलेंडर
लाना पापा, नया कलेंडर!