भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शहर में गाम जी लेंगे ! / रामकुमार कृषक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=फ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:21, 20 अक्टूबर 2020 के समय का अवतरण

एक गन्ना चूसकर हम
इस शहर में
गाम जी लेंगे,
गाम जी लेंगे कि अपना नाम जी लेंगे !

धूल - धूसर पँथ गोहर गँध
खेतों का खुलापन
और कोल्हू - बैल के तन में अभी
ज़िन्दा हिरन - मन,

चौकड़ी भरते ख़यालों को सँजोए
एक आँगनहीन घर बेनाम जी लेंगे !

दूब - जैसा नेह
आँगन - गेह चौपालें - कथाएँ
नागफन ब्योहार अन्धियारा घुटन
गूँगी बिथाएँ,

देखने - भर को बड़प्पन हम बड़ों का
हर गली कूचा सड़क बदनाम जी लेंगे !

धान - गेहूँ - ईख - जैसी सीख
पिसना और पिरना
टूटकर उम्मीद जुड़ने की लिए
पल - छिन बिखरना,

ज़िन्दगी की हर किरच फिर भी समेटे
बेमज़ा - बेसूद सुबहो - शाम जी लेंगे !