भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इश्क़ का पहला बाब चल रहा है / राज़िक़ अंसारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} इश्क़ का प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
− | + | <poem> | |
इश्क़ का पहला बाब चल रहा है | इश्क़ का पहला बाब चल रहा है | ||
क़ैस ज़ेरे ख़िताब चल रहा है | क़ैस ज़ेरे ख़िताब चल रहा है |
07:45, 20 दिसम्बर 2020 के समय का अवतरण
इश्क़ का पहला बाब चल रहा है
क़ैस ज़ेरे ख़िताब चल रहा है
पढ़ के दुख दर्द की किताब बता
किसका कितना हिसाब चल रहा है
आंसुओं की झड़ी न लग जाए
आज मौसम ख़राब चल रहा है
तीर कोई ख़ता नहीं होगा
तू अभी कामयाब चल रहा है
बे सबब तो हंसी नहीं आती
कुछ तो दिल में जनाब चल रहा है
आना जाना लगा है नींदों का
टुकड़े टुकड़े में ख़्वाब चल रहा है
मुझ से तुम ऐसे गुफ़्तगू करते
मेरा टाईम ख़राब चल रहा है