भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अनन्त उड़ान / कुमुद बंसल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमुद बंसल }} {{KKCatKavita}} <poem> परिंदे ने भर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:31, 17 जनवरी 2021 के समय का अवतरण
परिंदे ने भर ली है उड़ान
वृक्ष, वृक्ष के काँटे
वृक्ष पर घोंसला
सब छूटा पीछे
पंख फैले आसमान
घोंसले की गर्माहट
अपनों से चुभन
सब छूटा पीछे उड़ रहा वो गगन
परिंदे ने भर ली है उड़ान
होगा क्या अंत इस उड़ान का
नहीं चाहिए वृक्ष पर घोंसला
नहीं चाहिए अपनों से चुभन
यह उड़ान ही बन जाए अनंत