भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मिट्टी / श्रीविलास सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीविलास सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

00:54, 4 फ़रवरी 2021 के समय का अवतरण

मिट्टी
बना देती है मिट्टी
हर मुर्दा चीज़ को।
पर यह रखती है शक्ति
छोटे से बीज को
वटवृक्ष में बदलने की
शर्त है कि
शेष हों उसमें
जीवन की सम्भावनायें।