भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अम्बर धरे / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatHai...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:31, 11 मार्च 2021 के समय का अवतरण

1
रवि न जाने
झील के मन पीर
सुखाए नीर।
2
नभ निहारे
झील का दरपन
मुस्काए मन।
3
चन्दा-बदरी
मन झील किनारे
केश सँवारे।
4
झील के तन
पवन छेड़ती है
जलतरंग।
5
अम्बर धरे
मधु- झील अधर
सिहरे तन।
6
झील है मन
पीड़ा नित कंकर
उठे तरंग।
7
झील खोई है
विरहिणी- सी बैठी
एक किनारे।
8
सूखे न हारे
दृढ़- झील, पिय की
बाट निहारे।
9
सजे-सँवरे
झुरमुट के घेरे
झील लेती रे!
10
बगुला प्रेमी
अवाक् होके निहारे
झील के तीरे।