भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अनगढ़ कवि / देवेश पथ सारिया" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेश पथ सारिया |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
या बहुत सी तितर-बितर पड़ी संख्याओं की | या बहुत सी तितर-बितर पड़ी संख्याओं की | ||
जिसमें खोजी जा सकेंगी सिरों की संख्याएं और तारतम्य | जिसमें खोजी जा सकेंगी सिरों की संख्याएं और तारतम्य | ||
− | अनुपालन किसी गणितीय प्रमेय, | + | अनुपालन किसी गणितीय प्रमेय, श्रेणी या सूत्र का |
भूलकर कभी सारा गणित, सारी भाषा | भूलकर कभी सारा गणित, सारी भाषा |
22:11, 18 मई 2021 के समय का अवतरण
कभी लिखूंगा इस तरह कविता
कि अनछुए रह जाएंगे बीच के आयाम
कभी इस तरह कि चाहूंगा कह देना
आदि और अंत
सभी कुछ बीच का भी
बाक़ी रह जायेगी गुंजाइश फ़िर भी
पूर्णांकों को दशमलव संख्या बनाए जा सकने की
कभी करूंगा बात सिर्फ दशमलव बिंदु के इर्द-गिर्द
बात किसी एक संख्या
या बहुत सी तितर-बितर पड़ी संख्याओं की
जिसमें खोजी जा सकेंगी सिरों की संख्याएं और तारतम्य
अनुपालन किसी गणितीय प्रमेय, श्रेणी या सूत्र का
भूलकर कभी सारा गणित, सारी भाषा
शुरू करूंगा हर्फ़ और हिज़्ज़े से सफ़र
घूमते चाक पर गीली कच्ची मिट्टी से स्वच्छंद खेलता
रहूंगा मैं अनगढ़ कवि ही