भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्या उसे याद होगा / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कविता भट्ट }} {{KKCatGadhwaliRachna}} <poem> अब क्या उ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

01:17, 20 मई 2021 का अवतरण

अब क्या उसे याद होगा
बस में जब साथ बैठा था

उसने कनखियों से देखा
और अनायास ही तो हाँ

मेरे मन की उर्वरा भूमि पर
उगे सपनों के अनगिन अंकुर

जीवन हमें निकट ले आया,
संग- वर्षों समय बीत गया।

लेकिन हम दोनों मशीन हो,
व्यस्त- देखते रहे वक्त को ।

अब आईना देखकर हूँ सोचती
क्या अब मैं अब सुन्दर नहीं रही

न जाने क्या बदला! नजर या असर
या फिर बुदबुदाता- अब मौन मंजर

काश! चेहरे को चूमती आँखें- लौटा दे
ज़ालिम वक्त, वही लम्बी रातें और बातें।
-0-