भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उल्टी धार बहें/ रामकिशोर दाहिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>  
 
<poem>  
 
उल्टी धार बहें
 
 
 
भागदौड़ की
 
भागदौड़ की
 
रोटी देखें
 
रोटी देखें
पंक्ति 21: पंक्ति 18:
 
ढले साँझ हम
 
ढले साँझ हम
 
लौटे लिये निवाला
 
लौटे लिये निवाला
 
 
रिश्ते-नाते
 
रिश्ते-नाते
 
मीत, पड़ोसी
 
मीत, पड़ोसी
पंक्ति 32: पंक्ति 28:
 
कम पड़ते हैं
 
कम पड़ते हैं
 
चौबिस घण्टे आधे
 
चौबिस घण्टे आधे
 
 
घण्टे, घड़ी,
 
घण्टे, घड़ी,
 
मिनट सब तड़के
 
मिनट सब तड़के
पंक्ति 43: पंक्ति 38:
 
खुशी के पल छिन
 
खुशी के पल छिन
 
लम्बे पाँव लगाते
 
लम्बे पाँव लगाते
 
 
हुकुम बजाकर
 
हुकुम बजाकर
 
बीवी- बच्चे
 
बीवी- बच्चे

14:57, 21 मई 2021 के समय का अवतरण

 
भागदौड़ की
रोटी देखें
या फिर भूख सहें
किसको पकड़ें
किसको छोड़ें
किसके बीच रहें ?

शक्कर, दूध,
चाय की पत्ती
सब्जी, गरम मसाला
दिन निकले से
ढले साँझ हम
लौटे लिये निवाला
रिश्ते-नाते
मीत, पड़ोसी
उल्टी धार बहें

घिरनी जैसा
रोज़ घूमना
दम से दम को साधे
काम-काज में
कम पड़ते हैं
चौबिस घण्टे आधे
घण्टे, घड़ी,
मिनट सब तड़के
उठतै उठत दहें

दफ्तर के
आदेश कायदे
घर को नाच नचाते
मन का चैन
खुशी के पल छिन
लम्बे पाँव लगाते
हुकुम बजाकर
बीवी- बच्चे
कितना और ढहें
        
            
-रामकिशोर दाहिया