"युद्ध के बाद की शान्ति / अर्चना लार्क" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्चना लार्क |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
न्याय व्यवस्था की चाल डगमग थी | न्याय व्यवस्था की चाल डगमग थी | ||
युद्ध के बीच शान्ति खोजते हुए | युद्ध के बीच शान्ति खोजते हुए | ||
− | |||
हम घर से घाट उतार दिए गए थे | हम घर से घाट उतार दिए गए थे | ||
पंक्ति 42: | पंक्ति 41: | ||
खाप पंचायतें बढ़ती जा रही थीं | खाप पंचायतें बढ़ती जा रही थीं | ||
− | उस दिन मेरी फ़ोटोग्राफ़ी को पुरस्कार मिला था | + | उस दिन दूरबैठे मेरी फ़ोटोग्राफ़ी को पुरस्कार मिला था |
मेरी गिरफ़्तारी सुनिश्चित हो चुकी थी | मेरी गिरफ़्तारी सुनिश्चित हो चुकी थी | ||
मैंने कहा यह कोई सपना नहीं | मैंने कहा यह कोई सपना नहीं | ||
मेरे होने की क़ीमत है, जिसे मुझे चुकाना है । | मेरे होने की क़ीमत है, जिसे मुझे चुकाना है । | ||
</poem> | </poem> |
14:33, 12 अगस्त 2021 के समय का अवतरण
पृथ्वी सुबक रही थी
खून के धब्बे पछीटे जा रहे थे
न्याय व्यवस्था की चाल डगमग थी
युद्ध के बीच शान्ति खोजते हुए
हम घर से घाट उतार दिए गए थे
वह वसन्त जिसमें सपने रंगीन दिखाई दिए थे
बचा था सिर्फ़ स्याह रंग में
खून के धब्बे मिटाए जा चुके थे
पता नहीं क्या था
जिसकी क़ीमत चुकानी पड़ रही थी
चुकाना महँगा पड़ा था
हर किसी की बोली लग रही थी
हर चीज़ की क़ीमत आँक दी गई थी
हम कुछ भी चुका नहीं पा रहे थे
सपने में रोज़ एक बच्चा दिखता था
जो समुद्र के किनारे औंधे मुह पड़ा था
एक बच्चा खाने को कुछ माँग रहा था
तमाम बच्चे अपनों से मिलने के लिए
मिन्नतें कर रहे थे
उसे युद्ध के बाद की शान्ति कहा जाता था
दो खरगोश थे उनकी आँखें फूट गईं थीं
एक नौजवान अपनी बच्ची से कह रहा था
मुझ जैसी मत बनना
मज़बूत बनना मेरी बच्ची
यह वह वक़्त था
जब प्रेमियों ने धोखा देना सीख लिया था
खाप पंचायतें बढ़ती जा रही थीं
उस दिन दूरबैठे मेरी फ़ोटोग्राफ़ी को पुरस्कार मिला था
मेरी गिरफ़्तारी सुनिश्चित हो चुकी थी
मैंने कहा यह कोई सपना नहीं
मेरे होने की क़ीमत है, जिसे मुझे चुकाना है ।