"आज शाम है बहुत उदास / भगवतीचरण वर्मा" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=भगवतीचरण वर्मा | |रचनाकार=भगवतीचरण वर्मा | ||
+ | |अनुवादक= | ||
+ | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
+ | <poem> | ||
+ | आज शाम है बहुत उदास | ||
+ | केवल मैं हूँ अपने पास । | ||
− | + | दूर कहीं पर हास-विलास | |
− | + | दूर कहीं उत्सव-उल्लास | |
+ | दूर छिटक कर कहीं खो गया | ||
+ | मेरा चिर-संचित विश्वास । | ||
− | + | कुछ भूला सा और भ्रमा सा | |
− | + | केवल मैं हूँ अपने पास | |
− | + | एक धुन्ध में कुछ सहमी सी | |
− | + | आज शाम है बहुत उदास । | |
− | + | एकाकीपन का एकान्त | |
− | + | कितना निष्प्रभ, कितना क्लान्त । | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | थकी-थकी सी मेरी साँसें | |
− | + | पवन घुटन से भरा अशान्त, | |
+ | ऐसा लगता अवरोधों से | ||
+ | यह अस्तित्व स्वयं आक्रान्त । | ||
− | + | अंधकार में खोया-खोया | |
− | + | एकाकीपन का एकान्त | |
− | + | मेरे आगे जो कुछ भी वह | |
− | + | कितना निष्प्रभ, कितना क्लान्त । | |
− | + | उतर रहा तम का अम्बार | |
− | + | मेरे मन में व्यथा अपार । | |
− | मेरे | + | |
− | + | ||
− | + | आदि-अन्त की सीमाओं में | |
− | + | काल अवधि का यह विस्तार | |
+ | क्या कारण? क्या कार्य यहाँ पर ? | ||
+ | एक प्रश्न मैं हूँ साकार । | ||
− | + | क्यों बनना? क्यों बनकर मिटना ? | |
− | + | मेरे मन में व्यथा अपार | |
− | + | औ समेटता निज में सब कुछ | |
− | + | उतर रहा तम का अम्बार । | |
− | + | सौ-सौ संशय, सौ-सौ त्रास, | |
− | + | आज शाम है बहुत उदास । | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | जोकि आज था तोड़ रहा वह | |
− | + | बुझी-बुझी सी अन्तिम साँस | |
+ | और अनिश्चित कल में ही है | ||
+ | मेरी आस्था, मेरी आस । | ||
− | + | जीवन रेंग रहा है लेकर | |
− | + | सौ-सौ संशय, सौ-सौ त्रास, | |
− | + | और डूबती हुई अमा में | |
− | + | आज शाम है बहुत उदास । | |
− | + | </poem> | |
− | जीवन रेंग रहा है लेकर | + | |
− | सौ-सौ संशय, सौ-सौ त्रास, | + | |
− | और डूबती हुई अमा में | + | |
− | आज शाम है बहुत उदास ।< | + |
03:56, 7 अक्टूबर 2021 के समय का अवतरण
आज शाम है बहुत उदास
केवल मैं हूँ अपने पास ।
दूर कहीं पर हास-विलास
दूर कहीं उत्सव-उल्लास
दूर छिटक कर कहीं खो गया
मेरा चिर-संचित विश्वास ।
कुछ भूला सा और भ्रमा सा
केवल मैं हूँ अपने पास
एक धुन्ध में कुछ सहमी सी
आज शाम है बहुत उदास ।
एकाकीपन का एकान्त
कितना निष्प्रभ, कितना क्लान्त ।
थकी-थकी सी मेरी साँसें
पवन घुटन से भरा अशान्त,
ऐसा लगता अवरोधों से
यह अस्तित्व स्वयं आक्रान्त ।
अंधकार में खोया-खोया
एकाकीपन का एकान्त
मेरे आगे जो कुछ भी वह
कितना निष्प्रभ, कितना क्लान्त ।
उतर रहा तम का अम्बार
मेरे मन में व्यथा अपार ।
आदि-अन्त की सीमाओं में
काल अवधि का यह विस्तार
क्या कारण? क्या कार्य यहाँ पर ?
एक प्रश्न मैं हूँ साकार ।
क्यों बनना? क्यों बनकर मिटना ?
मेरे मन में व्यथा अपार
औ समेटता निज में सब कुछ
उतर रहा तम का अम्बार ।
सौ-सौ संशय, सौ-सौ त्रास,
आज शाम है बहुत उदास ।
जोकि आज था तोड़ रहा वह
बुझी-बुझी सी अन्तिम साँस
और अनिश्चित कल में ही है
मेरी आस्था, मेरी आस ।
जीवन रेंग रहा है लेकर
सौ-सौ संशय, सौ-सौ त्रास,
और डूबती हुई अमा में
आज शाम है बहुत उदास ।