भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"और कुछ सोचने लगा शायद / सुरेश कुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:15, 12 दिसम्बर 2021 के समय का अवतरण

और कुछ सोचने लगा शायद
मैं उसे भूलने लगा शायद

क्यों मुझे घेरती है तनहाई
मुझसे कुछ छूटने लगा शायद

जिसपे उम्मीद लहलहाती थी
पेड़ वो सूखने लगा शायद

छोड़कर राह में मुझे तनहा
चाँद भी लौटने लगा शायद

अपनी सच बोलने की आदत से
मैं भी अब ऊबने लगा शायद