भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"और भी सुकुमार! / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
00:06, 20 दिसम्बर 2021 के समय का अवतरण
जब वो हँसता है ना;
तो लगता है जैसे -
असंख्य गुलाबी फूल
भोर की लालिमा में
स्नान कर; हो गए हों-
और भी सुकुमार!
जैसे रजनीगंधा ने
बिखेरी हो सुगन्ध
आँचल की अपने!
जैसे मोती- भरे सीप
भर लाई षोडशी लहर
किनारे पर उड़ेल गई!
या प्रेयसी ने पसारी हों
अपनी प्रतीक्षारत बाहें!
चुप से रहने वाले उस
गम्भीर प्रेमी के लिए
जिसे मुक्त पवन भी
न कर सकी हो स्पर्श!