भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आग भोर की / कुँवर दिनेश" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुँवर दिनेश }} Category:हाइकु <poem> 1. अँ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:53, 26 दिसम्बर 2021 के समय का अवतरण

  
1.
अँधेरा हटे -
क्षितिज की भट्टी में
सूरज पके!
2.
पौ फटते ही
पूर्वी क्षितिज पर -
लपटें उठीं!
3.
आग भोर की
देवदारों से छने -
स्फुलिंग कई!
4.
सूरज उगे
नभ- कैनवास पे
दिन उकेरे!
5.
लाल विहाग!
सूर्य की जिजीविषा -
आग ही आग!