भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मध्यम वर्ग / शील" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शील |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> खा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:10, 17 जनवरी 2022 के समय का अवतरण

खाते - पीते दहशत जीते,
घुटते - पिटते बीच के लोग,
वर्ण धर्म पटखनी लगाता,
माहुर खाते बीच के लोग,
लोभ - लाभ की माया लादे,
झटके खाते बीच के लोग,
घना समस्याओं का जंगल ,
कीर्तन गाते बीच के लोग,
नीचे श्रमिक विलासी ऊपर,
बीच में लटके बीच के लोग ।