भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"स्वागत / नाज़िम हिक़मत / सुरेश सलिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=नाज़िम हिक़मत |संग्रह= }} Category:तु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 21: पंक्ति 21:
 
तुम्हारे लिए वे बिछा रहे हैं शोशलिज़्म-कम्युनिज़्म
 
तुम्हारे लिए वे बिछा रहे हैं शोशलिज़्म-कम्युनिज़्म
 
                                       और भी बहुत कुछ ।
 
                                       और भी बहुत कुछ ।
 +
 +
१० सितम्बर १९६१
  
 
''' अँग्रेज़ी से अनुवाद : सुरेश सलिल'''  
 
''' अँग्रेज़ी से अनुवाद : सुरेश सलिल'''  
 
</poem>
 
</poem>

01:56, 11 मार्च 2022 के समय का अवतरण

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: नाज़िम हिक़मत  » स्वागत / नाज़िम हिक़मत

बच्ची, तुम्हारा स्वागत !
अब तुम्हारी बारी है जीने की ।
तुम्हारे लिए वे बिछा रहे हैं चेचक, खसरा,
कुकुरखाँसी, मलेरिया, टीबी, कैंसर
                                और भी बहुत कुछ
भूचाल, बाढ़ें, सूखा, और भी बहुत कुछ
टुकड़ा-टुकड़ा दिल, पियक्कड़ी,
                                और भी बहुत कुछ
लाठियाँ, क़ैदख़ानों के दरवाज़े,
                                और भी बहुत कुछ ।
बच्ची, तुम्हारा स्वागत !
अब तुम्हारी बारी है जीने की ।
तुम्हारे लिए वे बिछा रहे हैं शोशलिज़्म-कम्युनिज़्म
                                      और भी बहुत कुछ ।

१० सितम्बर १९६१

अँग्रेज़ी से अनुवाद : सुरेश सलिल