भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वृद्धाश्रम / संतोष अलेक्स" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष अलेक्स |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:03, 18 मार्च 2022 के समय का अवतरण
दो वक्त
जबरन प्रार्थना करनी पड़ती है यहाँ
छोटे वृद्धाश्रमों में खुद
अपनाकाम करना पड़ता है
बड़ेमें वर्दीवाले सहायक होते हैं
जन्मदिन मनाने आते परिवारवालों में
बेटे और बहुओं को ढूँढते वृद्धों के
मुस्कुराते चेहरों में छिपी उदासी को
कैद नहीं कर सकता कोई केमरा
खाते खिलाते
समय बिताकर , फोटो खिंचवाकर
चले जाते मेहमान
दूसरे दिन
ईश्वर की प्रशंसा में
थरथरातीआवाज में प्रार्थना कर
अपने- अपने प्लेट ले खड़े है पंक्ति में ये वृद्ध
नाश्ता करने पर
फिर वही उदासी वही बेचैनी
हॉल के सन्नाटे को
चीरती है किसी की खाँसी, किसी का रूदन