भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"स्थान देवता - 1 / संतोष अलेक्स" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष अलेक्स |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:09, 31 मार्च 2022 के समय का अवतरण
अचानक हुई बारिश से
मिट्टी की सोंधी गंध
दस्तक दे रही है नाक में
नारियल के टुकड़़े बिखरे पड़े हैं
लोगों की आवा जाही
न के बराबर है
सदियों पुरानी मंदिर की देवी
हमेशा की तरह प्रसन्न मुद्रा में थी
शाम हुई, रात भी
गहरी नींद में हैं गाँववासी
जागता है गाँव देवता रात भर