भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अच्छाई से क्या फ़ायदा / बैर्तोल्त ब्रेष्त / उज्ज्वल भट्टाचार्य" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बैर्तोल्त ब्रेष्त |अनुवादक= उज्ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 +
<poem>
 
'''1'''
 
'''1'''
  

23:44, 29 अप्रैल 2022 के समय का अवतरण

1

अच्छाई से क्या फ़ायदा
अगर अच्छों को मार गिराया जाए या उन्हें मार गिराया जाए
जिनके लिए वे अच्छे हैं ?

आज़ादी से क्या फ़ायदा
अगर आज़ाद लोगों को उनके बीच जीना पड़े जो आज़ाद नहीं हैं ?

तर्कशील होने से क्या फ़ायदा
अगर तर्कशील न होने से रोटी मिले, जो सबके लिए ज़रूरी है ?
 
2

अच्छा होने के बदले, कोशिश करो
ऐसे हालात बनें, जिनमें अच्छाई मुमकिन हो और उससे भी बड़ी बात :
उसकी ज़रूरत ही न रह जाए !

आज़ाद होने के बदले, कोशिश करो
ऐसे हालात बनें, जिनमें सभी आज़ाद हों
यहाँ तक कि आज़ादी से प्यार की भी
ज़रूरत न रह जाए !

तर्कशील होने के बदले, कोशिश करो
ऐसे हालात बनें, जिनमें किसी का तर्कशील न होना
घाटे का सौदा हो जाए !

मूल जर्मन भाषा से अनुवाद : उज्ज्वल भट्टाचार्य