भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बुलडोज़र / मदन कश्यप" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मदन कश्यप |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:19, 1 मई 2022 के समय का अवतरण

जो देते हैं घरों को तोड़ने का आदेश
बुलडोज़र सबसे पहले
उनकी आत्मा पर चल चुका होता है
उसके बाद ही वह दस-बीस घरों के साथ
दस-बीस लाख बेबस लोगों के सीने को रौंदता है

तालियाँ बजाने वाले दस-बीस करोड़ लोगों के विवेक कब
रौंद डाले जाते हैं
यह तो बुलडोज़र को भी पता नहीं होता

उसके बड़े-बड़े जबड़ों में मिट्टी और चट्टानें ही नहीं आहें
और चीत्कारें भी फँस रही होती हैं
बच्चों के रुदन और स्त्रियों के आँसुओं से
गीली हुई मिट्टी चिपक रही होती है
उसके विशाल चक्कों से

नए लोकतन्त्र के इस नए गारबेज के बारे में
कुछ पता नहीं होता
बुलडोज़र बनाने और चलानेवालों को

आइंस्टीन को भी कहाँ पता था
कि दुनिया को ऊर्जा समृद्ध करने के लिए
खोजा था जिस परमाणु विखण्डन की प्रक्रिया को उसका
इस्तेमाल मनुष्यता के विनाश के लिए
किया जाएगा !