भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पलक-नोंक / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

13:01, 19 मई 2022 का अवतरण

44
हाथ चूम लो
मैं चूमूँ चन्द्रभाल
नैन विशाल।
45
दर्द तुम्हारे
मुझे हैं सुधापान
हे मेरे प्राण!
46
कोई भी बूँद
न गिरे धरा पर
चूमे अधर।
47
जिह्वा- अमृत
पी अधर- चषक
होंगे अमर।
48
पलक- नोक
थिर ओस के जैसे
अश्रु दान दो।
49
जन्म- मरण
शाश्वत हैं दोनों
मैं -तुम भी।
50
मेरी पुकार
सुनकर आ जाओ
कभी तो द्वार!
51
आपकी बानी
मिले मरुभूमि में
शीतल पानी।