भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सुख के बीज / रश्मि विभा त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रश्मि विभा त्रिपाठी |संग्रह= }} Categ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:26, 5 जून 2022 के समय का अवतरण
मेरे दुख को
देख दुखी हो जाते
जग- जंगल
जरा चैन ना पाते
दिन औ रात
दोनों हाथ उठाते
दुआ में बस
पिघलाते, गलाते
पीड़ा के हिम
गालों पर तैराते
हास के कण
जो तुमको लुभाते
तुम कहीं से
ढ़ूँढके ले ही लाते
सुख के बीज
घर में छिटकाते
फुलवारी- सा
आँगन महकाते
प्रिये! धन्य हो
जोड़ नेह के नाते
जीवन को जिलाते।
-0-