भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कर लिया आँखें चुराकर / सुनील त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनील त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatGeetika}}
+
{{KKCatGeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
कर लिया आँखें चुराकर, जब किनारा आपने।  
 
कर लिया आँखें चुराकर, जब किनारा आपने।  

21:43, 16 जून 2022 के समय का अवतरण

कर लिया आँखें चुराकर, जब किनारा आपने।
भाव कोमल दृष्टि में, भर क्यों निहारा आपने।

दीप अपने प्रेम का, बुझ जाय कब था ये गंवारा।
आंधियों पर किन्तु मढ़ दें, किस तरह से दोष सारा
आपकी सूरत सलोनी, के अलावा है मिला क्या,
आइने-सा तोड़कर दिल, आपने देखा हमारा

की न कोशिश जोड़ने की, फिर दुबारा आपने।
भाव कोमल दृष्टि में, भर क्यों निहारा आपने।

कामना थी प्रियतमें बस, आपसे केवल प्रणय की
आपको थी आस हमसे, याचना की या विनय की
प्राण भी यदि मांग लेते, हम लुटा देते विहँस कर
हठ नहीं थी यह कहीं से, भी पराजय या विजय की

कर दिया होता ज़रा सा, बस इशारा आपने।
भाव कोमल दृष्टि में, भर क्यों निहारा आपने।

पत्रिका यदि बांच लेते, खोल कर उर की पिटारी।
क्यों भला अनउत्तरित, प्रश्नावली रहती हमारी।
जान लेते भोर कैसे और कैसे सांझ बीती,
आपके बिन रात विरहन, किस तरह हमने गुजारी।

फेर लीं नजरें न कुछ, सोंचा विचारा आपने।
भाव कोमल दृष्टि में, भर क्यों निहारा आपने।