भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नारा वंदेमातरम् / प्रेमलता त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:27, 25 जून 2022 के समय का अवतरण
भूलो मत सदियों से अपना,नारा वंदेमातरम्
उपजे सोना धरा हमारी,प्यारा वंदे मातरम्
सजी निशा नवयुवती जैसे,मुखर रागिनी गा रही ।
खोल पलक को सरस निहारे,तारा वंदेमातरम् ।
किरणों के रथ बैठ दिवाकर,प्राची से संदेश दे,
हुआ सबेरा कर्मक चढ़ता,पारा वंदेमातरम् ।
धानी चूनर पहने लाजो,चंचल बाला सी धरा,
पीत वसन से लहरे परचम,न्यारा वंदेमातरम् ।
प्रेम नहीं फिर कहाँ मिलेगा,मत खोना अधिकार को,
अ़द्भुत धन सुख अपनेपन का ,सारा वंदेमातरम् ।