भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"झाँक लो थोड़ा सा / जितेन्द्र निर्मोही" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जितेन्द्र निर्मोही |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:23, 28 अगस्त 2022 के समय का अवतरण
किससे कहे
क्या कहे
सारे ही चुपचाप हैं
ये मंत्री जी की सभा है।
जो तोलेंगे कम,
और बोलेंगे ज़्यादा
इनके प्यादे सारे फर्ज़ी हो गए है,
इधर डामर लगाते हैं
उधर बगीचे बनवाते हैं
सभी एक ही धुन में
चल रहें हैं सब
पर कोने से
कभी कभी
कोई पागल कह ही देता है
ओ मंत्री जी ! इधर भी देख लो
हमारी तरफ़
थोड़ा बहुत।
अनुवाद- किशन ‘प्रणय’