भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़िन्दगी में यूँ तो दुश्वारी बहुत है / राजेन्द्र तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र तिवारी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKCatGhazal}} |
<poem> | <poem> | ||
ज़िन्दगी में यूँ तो दुश्वारी बहुत है | ज़िन्दगी में यूँ तो दुश्वारी बहुत है |
15:03, 23 सितम्बर 2022 के समय का अवतरण
ज़िन्दगी में यूँ तो दुश्वारी बहुत है
इसलिए ज़िन्दा हूँ, ख़ुद्दारी बहुत है
आदमी में अब ये बीमारी बहुत है
हौसला थोड़ा है हुशियारी बहुत है
उसकी नासमझी का अंदाज़ा लगाओ
कह रहा है ख़ुद समझदारी बहुत है
बस ज़रा सा साथ मिल जाये हवा का
आग भड़काने को चिन्गारी बहुत है
काश! होती ये वफ़ादारी की मूरत
वैसे सूरत आपकी प्यारी बहुत है
दिल हमें ‘राजेन्द्र’ समझाता है अक्सर
कम करो इतनी हयादारी बहुत है