भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बचपन - 26 / हरबिन्दर सिंह गिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:52, 23 सितम्बर 2022 के समय का अवतरण
नादानियां बचपन का ही दूसरा नाम हैं
इसमें कभी-कभी
जीवन का बहुत गहरा अर्थ छुपा होता है।
बचपन के इस खेल-खेल में
जिंदगी के पासे बदल कर रह जाते है।
बचपन उम्र से पहले ही अपना चोला छोड़ जाता है।
और ही नादानियां गंभीरता का रूप ले
व्यक्तित्व को वक्त से पहले ही
परिपक्व बनाकर
जीवन संघर्ष से उतार देती है।
याद रहे, बचपन अगर गलती करे
एक नादानी है।
परंतु मानव इसे दुहराए तो
एक अपराध है।