भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बचपन - 34 / हरबिन्दर सिंह गिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:54, 23 सितम्बर 2022 के समय का अवतरण
हर बचपन जो लिख-पढ़ सकता है
क्यों न लिखना पढ़ना सीखे
हर उस भाषा में वह चाहता है।
क्योंकि ये शब्द किसी मानव की
निजी संपत्ति नही हैं
उसे नही भूलना चाहिये
उसका अपना शरीर भी
उसका अपना नही है
वो तो पंच तत्वों का कर्जदार है।
फिर क्यों न जिंदा रखे
इस आत्मा को कुछ शब्दों से
वो चाहे कविता हो या हो निबंध
ये कहानियाँ या उपन्यास
परंतु होना चाहिये साहित्य।
ये साहित्य ही बचपन का
सच्चा दोस्त है
बोली के प्रश्न को लेकर
भाषा के प्रश्न को लेकर
दो दोस्तों में दरार मत डालो।